सीएम नायब सिंह सैनी ने गोपाल कांडा से मिलाया हाथ, हरियाणा में हुआ हलोपा-भाजपा का गठबंधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार 31 जुलाई को सिरसा के दौरे पर थे। इस दौरान उनके एक ऐलान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Jul 31, 2024 - 16:52
 380
सीएम नायब सिंह सैनी ने गोपाल कांडा से मिलाया हाथ, हरियाणा में हुआ हलोपा-भाजपा का गठबंधन
सीएम नायब सिंह सैनी ने गोपाल कांडा से मिलाया हाथ, हरियाणा में हुआ हलोपा-भाजपा का गठबंधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार 31 जुलाई को सिरसा के दौरे पर थे। इस दौरान उनके एक ऐलान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल सीएम सैनी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। अब अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा और हलोपा एक साथ उतरेगी। 

हलोपा को मिल सकती हैं 5 विधानसभा सीटें 

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले गोपाल कांडा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी और NDA के हिस्से के तौर पर 15 सीटों की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हलोपा को सिरसा और फतेहाबाद की 9 विधानसभा में 5 सीटें मिल सकती हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए यह गठबंधन झटका साबित हो सकता है। सिरसा विधानसभा से भाजपा टिकट के दावेदारों की उम्मीदें धरी की धरी रह जाएंगी, क्योंकि गोपाल कांडा की दावेदारी लगभग पक्की मानी जा रही है। आपको बता दें, 2019 में कांडा गीतिका सुसाइड केस में तिहाड़ जेल जा चुके हैं। उस समय वे हरियाणा की हुड्डा सरकार में गृह राज्य मंत्री थे। लेकिन इस मामले में नाम आने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow