CM नायब सैनी ने गीता की जन्मस्थली पर पूजा कर की चुनावी अभियान की शुरूआत, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करके की।

Sep 5, 2024 - 15:48
 14
CM नायब सैनी ने गीता की जन्मस्थली पर पूजा कर की चुनावी अभियान की शुरूआत, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

विनोद खूंगर, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करके की। इस दौरान राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने की कामना की। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर मन्नत का धागा बांधा और तीर्थ की परिक्रमा करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत भी की। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोच समझकर पहली लिस्ट जारी की गई है। 

दूर होगी सबकी नाराजगी

भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है जिस नेता की जो भी नाराजगी है उसे मिलकर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सीट पर कमल का चुनाव निशान किसी एक को मिलना है लेकिन लेने वाले कई हैं। ऐसे में जो नाराज होंगे उन्हें मना लिया जाएगा। 

‘कांग्रेस शोषण करने वाली पार्टी’

उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का शोषण करने वाली पार्टी है। क्या पता कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी कांग्रेस के नेताओं का भी शोषण करते हो। उन्होंने कांग्रेस के डीएनए को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ऐसे में आप खुद सोच सकते हैं कि जब दो भ्रष्टाचारी मिलकर गठबंधन करेंगे तो वह भला प्रदेश का भला कैसे कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया के सभी भाजपा की उम्मीदवार भारी मतों से जीत कर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow