पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, चंडीगढ़ में भी दो दिन का येलो अलर्ट जारी 

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो गया है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कुछ जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जहां रविवार को कुछ जिलों में बारिश हुई तो सोमवार को भी सुबह लुधियाना में तेज बरसात हुई है,

Aug 19, 2024 - 11:41
 13
पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, चंडीगढ़ में भी दो दिन का येलो अलर्ट जारी 

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो गया है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कुछ जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जहां रविवार को कुछ जिलों में बारिश हुई तो सोमवार को भी सुबह लुधियाना में तेज बरसात हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

चंडीगढ़ में भी बदलेगा मौसम का मिजाज 

मौसम विभाग की माने तो चंडीगढ़ सहित पंजाब में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow