उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के DM समेत 45 अफसर बदले

उत्तराखंड में अफसरशाही में बड़ा बदलाव आया है। देर रात प्रदेश सरकार ने 32 IAS और 13 PCS अफसरों समेत कुल 45 अधिकारियों के तबादले कर दिए।

Sep 5, 2024 - 15:52
 13
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के DM समेत 45 अफसर बदले

उत्तराखंड में अफसरशाही में बड़ा बदलाव आया है। देर रात प्रदेश सरकार ने 32 IAS और 13 PCS अफसरों समेत कुल 45 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 6 जिलों के DM भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही इस फेरबदल की चर्चा थी, पर मुख्यमंत्री की हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब इन बंपर तबादलों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

दीपक रावत बने सीएम ने सचिव 

देहरादून के नए DM सबिन बंसल होंगे, जबकि हरिद्वार की कमान IAS कर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है। साथ ही, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर में भी नए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरों की नियुक्ति हुई है। शासन में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। साथ ही, आर मीनाक्षी सुंदरम की जगह दीपक रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, बंशीधर तिवारी को हटाकर झरना कमठाल को विद्यालयी शिक्षा महानिद्देशक की जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं, कई जिलों में उच्च शिक्षा प्रभारी, मुख्य विकास अधिकारी और प्राधिकरण उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow