पंजाब में किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाएगी बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन, CM मान ने दिया पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

Dec 10, 2024 - 15:18
 24
पंजाब में किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाएगी बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन, CM मान ने दिया पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन
CM Mann assured full support and cooperation
Advertisement
Advertisement

दीपक शर्मा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। कंपनी के कंट्री हेड वी पद्मानंद ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लुधियाना, मोगा, बटाला और रूपनगर जिलों में कंपनी के प्रशंसनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इन चार जिलों में 17 किसान उत्पादक कंपनियां (एफपीसी) पंजीकृत की हैं और 10,000 महिला लाभार्थियों, जो इन कंपनियों की सदस्य हैं, को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि किसान उत्पादक कंपनियों की औसत आय 45 लाख रुपए है और कंपनी के हस्तक्षेप के बाद विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों की आय में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।