बिलासपुर में सड़क पर आया पहाड़ का मलबा, किरतपुर-मनाली सड़क मार्ग हुआ बाधित

इससे सड़क बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था संभाली।

Aug 20, 2025 - 09:03
 63
बिलासपुर में सड़क पर आया पहाड़ का मलबा, किरतपुर-मनाली सड़क मार्ग हुआ बाधित

बिलासपुर में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर थपना के पास मंगलवार शाम को भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इससे सड़क बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था संभाली।

मनाली से आने वाले वाहनों को नौणी से डायवर्ट किया गया। पंजाब से आने वाले वाहनों को स्वारघाट और कैंचीमोड़ से पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया। फोरलेन पर यह पहला भूस्खलन नहीं है।

समलेटू, मैहला और मंडी भराड़ी में भूस्खलन के कारण पहले से ही एकतरफा यातायात चल रहा था। फोरलेन निर्माण के दौरान की गई खड़ी कटिंग बरसात के मौसम में भूस्खलन का मुख्य कारण बन रही है। इससे सड़क पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow