Tuesday, March 3, 2026
Home Current News किश्तवाड़ तबाही: मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, मलबे से मिले 4 शव,...

किश्तवाड़ तबाही: मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, मलबे से मिले 4 शव, 67 हुई मृतकों की संख्या

Advertisement

किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद से ही रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है, राहत और बचाव दल की टीमें मलबा हटाने का काम लगातार कर रही है, इसी बीच तबाही में मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, चिशोती में मंगलवार मलबा हटाने के दौरान चार शव और बरामद किया गए।

इनमें दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव हैं, जिसके बाद अब मृतकों का आंकड़ा 67 पहुंच गया, बता दें कि किश्तवाड़ जिले के चशौती में 14 अगस्त बादल फटने से आपदा आई थी, जिसके बाद से ही लापता लोगों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।