शपथ ग्रहण से पहले होगी BJP विधायक दल की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ोली ने जारी किए निर्देश

हरियाणा में सत्ता का इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

Oct 14, 2024 - 10:15
 15
शपथ ग्रहण से पहले होगी BJP विधायक दल की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ोली ने जारी किए निर्देश
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में सत्ता का इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित कईं राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह से पहले 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

विधायक दल के नेता का होगा चुनाव 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली की ओर से इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के सभी विधायकों को अहम बैठक के लिए 16 अक्टूबर 2024 और 17 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ में रहना होगा। विधायकों का रात्रि विश्राम चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में होगा। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण से पूर्व सभी विधायक सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे, जोकि अगले दिन यानि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow