भगवान परशुराम ने अन्याय का नाश किया था- CM नायब सिंह सैनी 

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रदेश में ज्ञान गंगा के नाम से कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की जिसके माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। 

Apr 27, 2025 - 20:43
 32
भगवान परशुराम ने अन्याय का नाश किया था- CM नायब सिंह सैनी 
Advertisement
Advertisement

हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तमाम पार्टियों के नेता शामिल हुए। 

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र के बल पर अन्याय का नाश किया था ठीक वैसे ही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाएंगे। 

वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रदेश में ज्ञान गंगा के नाम से कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की जिसके माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow