Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 पिस्तौल, कारतूस और 1.5...

पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 पिस्तौल, कारतूस और 1.5 लाख कैश बरामद

Advertisement

अमृतसर की काउंटर एंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी।

Image

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1 लाख 50 हजार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने लिखा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी हवाला लेन-देन में भी शामिल है और अपने स्थानीय सहयोगियों की मदद से भारत-पाक सीमा पर अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी का काम करता है।