Kurukshetra University में होगा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में होंगी प्रदर्शित 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय(Kurukshetra University) में 7 से 11 अगस्त तक 7वां हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Jul 30, 2024 - 14:49
 63
Kurukshetra University में होगा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में होंगी प्रदर्शित 
Kurukshetra University में होगा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में होंगी प्रदर्शित 

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय(Kurukshetra University) में 7 से 11 अगस्त तक 7वां हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणवी सिनेमा, कला एवं संस्कृति के विकास को समर्पित हरियाणा का एकमात्र फिल्म महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल एवं सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश विदेश की प्रसिद्ध फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि  हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  में फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस समारोह में 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow