एक दिल लेकर आई हूँ और हजारों के दिलों में बसना चाहती हूँ: शक्ति रानी शर्मा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ सभी पार्टियों में चुनावी सर गर्मी तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने एचएमटी पिंजौर से लेकर कालका माता मंदिर तक रोड शो निकाला, जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Sep 8, 2024 - 08:42
 20
एक दिल लेकर आई हूँ और हजारों के दिलों में बसना चाहती हूँ: शक्ति रानी शर्मा
एक दिल लेकर आई हूँ और हजारों के दिलों में बसना चाहती हूँ: शक्ति रानी शर्मा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ सभी पार्टियों में चुनावी सर गर्मी तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने एचएमटी पिंजौर से लेकर कालका माता मंदिर तक रोड शो निकाला, जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके साथ ही शक्ति रानी शर्मा ने कालका माता मंदिर में माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया इसके बाद शक्ति रानी शर्मा ने पिंजौर स्थित उनके चुनावी कार्यालय में हवन यज्ञ किया और इसके बाद चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र से उनका पुराना और गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि वह कालका के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलेंगी, कालका की समस्याओं का भी निवारण करेंगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कालका के विकास का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। कालका में स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार को लेकर जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करवाने का काम किया जाएगा।

विधानसभा से बाकी प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि सामने वाले को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने सशक्त उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की लिस्ट बार-बार रिवाइज हो रही है। शक्ति रानी शर्मा ने तमाम लोगो दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से भाजपा की प्रत्याशी बन कर आज कालका पहुंची हूँ मैं भाजपा पार्टी आला कमान का दिल से धन्यावाद करती हूं।

शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि आज कालका के कार्यकर्ता और लोगो का उत्साह देख कर यह साफ हो गया है कि जनता हमारे साथ है। पार्टी का घोषणापत्र जल्द जारी होगा। कालका के विकास का रोडमैप उस घोषणा पत्र में रखा जाएगा । शक्ति रानी शर्मा ने कहा मैं एक दिल लेकर कालका आयी हूँ और मेरा लक्ष्य कालका के तमाम लोगो के दिल मे बसना है।

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हम तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यावाद करते हैं जिन्होंने इतनी गर्मजोशी से शक्ति रानी शर्मा जी का स्वागत किया। कालका का नंबर विधानसभा सूची में 1 नंबर पर है और हमें इसे विकास में नम्बर 1 विधानसभा बनाना है। ,आप एक विधायक चुनेंगे आपको एक सांसद साथ मिलेगा। कालका विधानसभा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना हमारा लक्ष्य है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने जैसे अम्बाला शहर का विकास किया वैसे ही हम कालका का विकास करेंगे

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में ना आये जिस पार्टी ने देश के संविधान का अपमान किया जिन्होंने संविधान खत्म करने का काम किया आज वह संविधान हाथ मे लेकर चल रहे हैं इनके बहकावे में ना आये। ,10 साल की ऐंटी ऐंकम्बसी का जिक्र कांग्रेस कर रही है पर सरकार के काम ऐंटी ऐंकम्बसी को खत्म करके प्रदेश में पुनः सरकार बनाने का काम जनता करेगी कालका के तमाम मुद्दों , सेक्शन 7ं, पानी का मुद्दा , एचएमटी का मुद्दतमम मुद्दों का हल निकालने का काम करेंगे

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा 8 तारीख के बाद उन लोगो में से कोई नही दिखेगा जो आज कालका में भय का माहौल बनाये और नशे का कारोबार कर रहे हैं। 8 तारीख के बाद कालका भयमुक्त नशा मुक्त बनेगा। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम हरियाणा का विकास संकल्प के साथ कराएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमारे समस्त कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव टिकट की बात होती है तो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को लगता है कि वह टिकट के हकदार हैं और वह पार्टी से टिकट मांग सकता है, लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलनी होती है। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में गुस्सा हो सकता है जिसे शांत करके मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पंचकूला और कालका दोनों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

वहीं इस मौके पर आज कई गणमान्य हस्तियां शक्ति रानी शर्मा के चुनावी शंखनाद की साक्षी बनी जिनमे डॉ सिकन्दर राज्य सभा सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, बंतो कटारिया प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण लाम्बा चेयरमैन, ओम प्रकाश देवीनगर चैयरमैन, श्याम लाल बंसल विधानसभा प्रभारी भाजपा, नरेश सेन विधानसभा संयोजक , भाग सिंह दमदमा वरिष्ठ नेता, पुरुषोत्तम गुलेरिया , नाराता राम मंडलाध्यक्ष , वीरेंद्र राणा महामंत्री, भुवनजीत मंडलाध्यक्ष, मदन धीमान मंडलाध्यक्ष, सुनील धीमान जिलाअध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अनुराधा वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, संजीव कौशल , पूनम कोहली इंद्र कुमार, गुलशन ठाकुर, कृष्ण अली, कनक रेखा, प्रीति जस्सल और मीता सरकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow