हिमाचल CM और मंत्री नहीं लेंगे दो महीने की सैलरी, जाने क्या है इसका कारण 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री दो महीने की सैलरी नहीं लेंगे। ये फैसला राज्य की खराब आर्थिक स्थिती को देखते हुए लिया गया है।

Aug 29, 2024 - 15:58
 15
हिमाचल CM और मंत्री नहीं लेंगे दो महीने की सैलरी, जाने क्या है इसका कारण 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री दो महीने की सैलरी नहीं लेंगे। ये फैसला राज्य की खराब आर्थिक स्थिती को देखते हुए लिया गया है। CM सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सीएम सुक्खू ,मंत्री , सीपीएस और बोर्ड निगमो के चेयरमेंन ने दो महीनों के लिए सैलरी नहीं लेंगे। 

प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं 

सीएम सुक्खू ने सदन में कहा प्रदेश में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रिवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, जो वर्ष 2023-24 में 8 हजार 058 करोड़ रुपये थी। वह इस वर्ष 1 हजार 800 करोड़ रुपये कम हो कर 6 हजार 258 करोड़ रुपये हो गई है।  अगले वर्ष 2025-26 में यह 3 हजार करोड़ रुपये और कम हो कर 3 हजार 257 करोड़ रुपये रह जाएगी। GST कंपनसेशन जून 2022 के बाद मिलना बंद हो गया है, जिससे हर साल करीब 2 हजार 500 से 3 हजार करोड़ की आय कम हो गई है। साथ ही OPS बहाल करने के कारण सरकार की कर्ज लेने उधार लेने की क्षमता में लगभग 2000 करोड़ रुपये की कमी आ गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow