चुनाव की घोषणा के साथ ही JJP को झटका, पूर्व मंत्री अनूप धानक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

जननायक जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के उकलाना से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने जेजेपी से अपने तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Aug 17, 2024 - 14:13
 13
चुनाव की घोषणा के साथ ही JJP को झटका, पूर्व मंत्री अनूप धानक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जननायक जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के उकलाना से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने जेजेपी से अपने तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनूप धानक ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। अनूप को दुष्यंत चौटाला परिवार के बेहद करीबी माना जाता है। 

इनेलो से जजपा में आए थे धानक

अनूप धानक ने 2014 में इनेलो टिकट पर उकलाना से चुनाव जीता था। 2018 में दुष्यंत ने जब इनेलो से अलग होकर जजपा का गठन किया तो अनूप धानक जजपा के फाउंडर सदस्यों में शामिल हुए। 2019 में वे जजपा टिकट पर उकलाना से चुनाव जीते और दुष्यंत ने उन्हें जजपा कोटे से भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में अपने साथ ही राज्य मंत्री की शपथ दिलवाई।

एक अक्टूबर को होना है चुनाव

चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे, जबकि हरियाणा में एक ही चरण में वोटिंग समाप्त हो जाएगी। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। चुनावी नतीजों की बात करें तो चार अक्टूबर को एक साथ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों ही राज्यों के परिणाम सामने आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow