हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार बुलाया जाएगा विधानसभा सत्र, आखिर ऐसा क्यों?

हरियाणा में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव की घोषणा के बाद मौजूदा सरकार के अंतर्गत विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच अध्यादेशों को भी विधेयक के तौर पर सदन से पारित करवाना है।

Aug 17, 2024 - 14:17
 31
हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार बुलाया जाएगा विधानसभा सत्र, आखिर ऐसा क्यों?

हरियाणा में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव की घोषणा के बाद मौजूदा सरकार के अंतर्गत विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच अध्यादेशों को भी विधेयक के तौर पर सदन से पारित करवाना है। ऐसे में राज्य सरकार को विधानसभा का सत्र बुलाया जाना जरूरी है।

हरियाणा के इतिहास में होगा ऐसा पहली बार 

बता दें कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन के लिए भले ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है, लेकिन 13 सितंबर से पहले-पहले मौजूदा 14वीं विधानसभा का एक सत्र बुलाना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब हरियाणा विधानसभा के चुनाव घोषित होने के बाद वर्तमान सदन का सत्र आयोजित होगा। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर तक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow