गुरु ब्रह्मानंद के जीवन पर चलकर गरीब लोगों का जीवन आसान बना रही है राज्य सरकार: सीएम सैनी

हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु संत शिरोमणी ब्रहमानंद महाराज के जीवन का अनुसरण करके जरुरतमंद और गरीब लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने का काम कर रही है।

Jul 29, 2024 - 13:31
 12
गुरु ब्रह्मानंद के जीवन पर चलकर गरीब लोगों का जीवन आसान बना रही है राज्य सरकार: सीएम सैनी
गुरु ब्रह्मानंद के जीवन पर चलकर गरीब लोगों का जीवन आसान बना रही है राज्य सरकार: सीएम सैनी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु संत शिरोमणी ब्रहमानंद महाराज के जीवन का अनुसरण करके जरुरतमंद और गरीब लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने का काम कर रही है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख दर्द को समझा और जाना तथा उनकी जरुरतों के अनुसार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। इस सरकार ने अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का 100 फीसदी लाभ देने का काम किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के सेक्टर 4 में संत शिरोमणि ब्रह्मानंद सरस्वती महासभा की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जगत गुरु ब्रह्मानंद सदन का शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपने हाथों से सदन की नींव की ईंट रखी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष रोशन लाल मेहला, जिप के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया-सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी ने कहा कि जगत गुरु ब्रह्मानंद ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया। इस महान व्यक्ति की तपस्या ने समाज को नया रास्ता दिखाया। आज सभी को इस महान व्यक्तित्व के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस महान व्यक्ति ने समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु ब्रह्मानंद जैसे महान व्यक्ति के जीवन से प्रेरणा लेकर और आदर्शों को अपनाकर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए योजनाएं तैयार कर रही है ताकि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल बन सके। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि समाज के लोगों ने हमेशा उनको आशीर्वाद दिया है और वे समाज के सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे। इस समाज के भवन के लिए जो भी मदद होगी, वह पूरी मदद करेंगे और हर संभव सहयोग भी देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow