साक्षी साहनी बनी अमृतसर की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर

2014 बैच की आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी अमृतसर की पहली महिला उपायुक्त बन गई हैं। इससे पहले उन्हें पटियाला की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। 2023 की बाढ़ के दौरान उनके अथक परिश्रम ने उन्हें एक नई और अनूठी पहचान दिलाई थी। डीसी अमृतसर के पद पर नियुक्ति से पहले वह डीसी लुधियाना के पद पर कार्यरत थीं।

Sep 13, 2024 - 11:48
 62

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के दौरान पंजाब में पहली बार देखा गया है कि महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बड़े पैमाने पर डीसी और एसएसपी के रूप में तैनात किया जा रहा है। साक्षी साहनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने बीए के बाद एलएलबी किया। उनके पिता भी पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं जबकि मां एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी बहन बैंकर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow