भारत का पाकिस्तान पर 'जल प्रहार'... चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी
टेंडर दस्तावेज के मुताबिक इस पैकेज में डाइवर्जेंट टनल का निर्माण, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है।
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद मोदी सरकार ने चिनाब नदी पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट की दिशा में अहम कदम उठाया है।सरकारी कंपनी NHPC ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है।
NHPC ने चिनाब नदी पर बनने वाले सावलकोट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार 129 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ा टेंडर खोला है, ये पूरा प्रोजेक्ट एक ही पैकेज के तहत तैयार किया जाएगा।
टेंडर दस्तावेज के मुताबिक इस पैकेज में डाइवर्जेंट टनल का निर्माण, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है। ये प्रोजेक्ट चिनाब नदी पर बिजली उत्पादन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?