Haryana के विकास को बजट 2026 से मिली नई राह, राखीगढ़ी 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों में होगा शामिल
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी को देश के 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल किया जाएगा।
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी को देश के 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश करते हुए इसकी घोषणा की।
इंटरनेशनल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी के इस स्थल को आइकॉनिक साइट का दर्जा मिलने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पाथ-वे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे विकसित
वित्त मंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए पाथ-वे विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों तक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पहुंचाने के उद्देश्य से यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पहले ही मिल चुके हैं 500 करोड़ रुपये
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय बजट 2025-26 में राखीगढ़ी को वैश्विक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। मौजूदा घोषणा को उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मिले 6 हजार साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण
राखीगढ़ी में करीब 6 हजार साल पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता के प्रमाण मिल चुके हैं। यहां से एक साथ 60 मानव कंकाल मिले हैं। इसके अलावा महिलाओं के आभूषण, प्राचीन लिपि, कुएं और जल निकासी (ड्रेनेज) प्रणाली भी खोजी गई है। इससे साफ होता है कि उस दौर में एक विकसित नगरीय सभ्यता मौजूद थी।
What's Your Reaction?