Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsफरीदकोट में पूर्व विधायक के घर पर ED की छापेमारी, कथित दिल्ली...

फरीदकोट में पूर्व विधायक के घर पर ED की छापेमारी, कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं तार 

पंजाब के फरीदकोट में शराब कारोबारी और पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर और अन्य ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की 8 टीमों ने दीप मल्होत्रा के घर और जीरा फैक्ट्री पर धावा बोल दिया था।

बता दें कि दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले से दीप मल्होत्रा के तार जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्होत्रा अपने फरीदकोट के आवास पर कभी-कभी ही आते हैं वह ज्यादातर दिल्ली में ही रहते हैं।

गौरतलब हो कि थोड़े महीने पहले उनके दिल्ली के आवास के बाहर गोलियां भी चली थीं। फरीदकोट और कोटकपूरा के शराब के ठेकों पर हमला किया गया था और उन्हें जला भी दिया गया।

बता दें कि फिरोजपुर के जीरा कस्बे के पास शराब फैकट्री को किसानों और लोगों द्वारा किए गए लंबे संघर्ष के बाद सरकार द्वारा बंद करवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments