दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता के नाम का एलान 

रेखा गुप्ता शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं, उन्होंने करीब 29 हजार वोटों से चुनाव में जीत हासिल की थी। 

Feb 19, 2025 - 21:11
Feb 19, 2025 - 21:11
 15
दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता के नाम का एलान 
Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है। रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले आतिशी, शीला शिक्षित, सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 

बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं, उन्होंने करीब 29 हजार वोटों से चुनाव में जीत हासिल की थी। 

रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow