भारती सिंह और Elvish Yadav को दिल्ली पुलिस का समन, जाने क्या है पूरा मामला

कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव अब एक नए पचड़े में फंसते दिख रहे हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले ऐप-आधारित घोटाले में एल्विश यादव और भारती सिंह को समन भेजा है।

Oct 4, 2024 - 12:52
 44
भारती सिंह और Elvish Yadav को दिल्ली पुलिस का समन, जाने क्या है पूरा मामला
Advertisement
Advertisement

कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव अब एक नए पचड़े में फंसते दिख रहे हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले ऐप-आधारित घोटाले में एल्विश यादव और भारती सिंह को समन भेजा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इससे जुड़ी 500 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। जिनमें आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने अपने पेज पर हायबॉक्स मोबाइल ऐप को बढ़ावा दिया और लोगों को ऐप के जरिए निवेश करने के लिए लुभाया।

घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी शिवराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और लक्ष्य चौधरी समेत कई नाम निकलकर सामने आ रहा है। पुलिस की मुताबिक हायबॉक्स एप में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था। शुरु के पांच महीनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला। जुलाई से एप ने तकनीकी गड़बड़ी और कानूनी मसलों का हवाला देते हुए पेमेंट रोक दी। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow