पंजाब का एक ऐसा गांव जहां 21 सालों से सर्वसम्मति से चुनी जा रही पंचायत,  राज्यसभा सांसद सीचेवाल से क्या है संबंध?

क्या आप जानते हैं कि पंजाब का एक गांव ऐसा भी है जहां पिछले 21 साल से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। इसका कारण है कि पिछले 21 सालों से वहां सर्वसम्मति से पंचायन चुनी जाती है।  

Oct 4, 2024 - 13:09
 11
पंजाब का एक ऐसा गांव जहां 21 सालों से सर्वसम्मति से चुनी जा रही पंचायत,  राज्यसभा सांसद सीचेवाल से क्या है संबंध?
Advertisement
Advertisement

पंजाब में पांच अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। आज यानी चार अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं, इससे पहले पंजाब सरकार ने ऐलान करते हुए कहा था कि राज्य में सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायत को पांच लाख रूपये भी मिलेंगे। यह फैसला इसलिए किया गया ताकि गांवों में भाईचारा बना रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंजाब का एक गांव ऐसा भी है जहां पिछले 21 साल से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। इसका कारण है कि पिछले 21 सालों से वहां सर्वसम्मति से पंचायन चुनी जाती है।  

पांचवी बार सर्वसम्मति से चुनी पंचायत 

ये गांव है कपूरथला जिले का गांव सीचेवाल। जहां के लोग आपसी भाईचार और एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इस गांव में बीते 21 साल से पंचायत चुनाव के लिए मतदान ही नहीं हुआ। क्योंकि गांव के लोग सर्वसम्मति से ही पंचायत का चुनाव करते आ रहे हैं। इस बार भी लगातार पांचवीं बार गांव के लोगों ने आपसी सहमति से पंचायत चुनी है। 

 राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल से ये है संबंध 

इस बार बूटा सिंह को सरपंच चुना गया है। बूटा सिंह एक बार गांव के पंच भी रह चुके हैं। वहीं, राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जयकारों के बीच नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। बता दें कि राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल भी इसी गांव के हैं। गांव में सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव भी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के समय से शुरू हुआ था, जब सीचेवाल को पहली बार 2003 में सर्वसम्मति से चुना गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow