दिल्ली BJP ने पंजाब की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, CM रेखा गुप्ता ने सामग्री ले जा रहे वाहनों को किया रवाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से इस समय प्राकृतिक विपदाओं के कारण देश उलझन में है, तकलीफ में है
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से इस समय प्राकृतिक विपदाओं के कारण देश उलझन में है, तकलीफ में है। इस समय बहुत जरूरी है कि हम सब एक दूसरे का हाथ पकड़कर इस मुसीबत के समय से आगे निकलें, पूरे देश का अन्नदाता पंजाब, हमारे किसान तकलीफ के दौर से गुजर रहे हैं, आज पूरी दिल्ली उनके साथ खड़ी है।
What's Your Reaction?