Delhi में AI समिट के चलते रात में ठहरना पड़ेगा भारी, रूम के दाम पहुंचे 30 लाख के पार...

राजधानी दिल्ली में हो रहे ग्लोबल AI समिट की वजह से होटल के दाम आसमान छू रहे हैं। सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गजों के आने से, ताज पैलेस में एक रात रुकने का खर्च ₹32 लाख तक पहुँच गया है, जो आम रेट से 1,500% ज़्यादा है।

Feb 9, 2026 - 13:54
Feb 9, 2026 - 13:55
 44
Delhi में AI समिट के चलते रात में ठहरना पड़ेगा भारी, रूम के दाम पहुंचे 30 लाख के पार...
Delhi AI ​​summit

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन सुर्खियों में इवेंट से ज़्यादा यहां ठहरने का खर्च छाया हुआ है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहे ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट ने शहर के लग्ज़री होटल मार्केट में जबरदस्त हलचल मचा दी है।

Google के सीईओ सुंदर पिचाई और Open Ai प्रमुख सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज टेक लीडर्स की मौजूदगी वाले इस हाई-प्रोफाइल समिट के चलते होटल कमरों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि एक रात ठहरने का किराया 32 लाख रुपये तक जा पहुंचा है।

टैक्स जोड़ने के बाद कितना देना होगा खर्च ? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 से 20 फरवरी के बीच दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल के ‘गार्डन लग्ज़री सुइट’ का बेस प्राइस करीब 27.55 लाख रुपये प्रति रात तय किया गया है। इसमें लगभग 5 लाख रुपये टैक्स जोड़ने के बाद एक रात का कुल खर्च करीब 32 लाख रुपये बैठता है।

दिलचस्प बात यह है कि यही सुइट 13 और 14 फरवरी को टैक्स समेत करीब 2 लाख रुपये में उपलब्ध था। यानी AI समिट के दौरान किराया वैलेंटाइन डे के पीक सीजन से भी करीब 15 गुना तक बढ़ गया है।

दामों ने छुआ आसमान

केवल ताज पैलेस ही नहीं, बल्कि राजधानी के अन्य फाइव-स्टार होटल भी इसी ट्रेंड पर चल रहे हैं। हयात ग्रुप के ‘अंदाज दिल्ली’ में सिग्नेचर सुइट का किराया बढ़कर करीब 3.86 लाख रुपये प्रति रात हो गया है।

ट्रैवल प्लेटफॉर्म ixigo के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में नई दिल्ली के होटलों को लेकर सर्च ट्रेंड में महीने-दर-महीने छह गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सेंट्रल दिल्ली के होटल लगभग फुल

सेंट्रल दिल्ली के अधिकतर बड़े फाइव-स्टार होटल 16 से 20 फरवरी के बीच के लिए पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं। ललित होटल में भी लगभग सभी कमरे बुक हो चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों के ठहरने की संभावना है।

जिन होटलों में अब भी कुछ कमरे उपलब्ध हैं, वहां सामान्य रूम का किराया भी 70,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जनवरी और फरवरी की शुरुआत के मुकाबले रूम रेट्स में 2 से 3 गुना तक उछाल आया है।

यह भी पढ़ें : नहीं रिलीज होगी Salman की ‘Battle Of Galwan’, पोस्टपोन के बाद सामने...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow