आज युवाओं को 586 नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम भगवंत मान

मिशन रोजगार के तहत पंजाब सरकार लगातार युवाओं को नौकरियां दे रही है। इसी कड़ी में आज सीएम भगवंत मान युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

Sep 24, 2024 - 11:18
 19
आज युवाओं को 586 नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम भगवंत मान

मिशन रोजगार के तहत पंजाब सरकार लगातार युवाओं को नौकरियां दे रही है। इसी कड़ी में आज सीएम भगवंत मान युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। उनके द्वारा चयनित 586 युवाओं को आज स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में एक समारोह के दौरान नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। बता दें कि पंजाब में 'आप' सरकार ने अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल के दौरान  45708 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow