क्या आप जानते हैं? कैसे मिलता है Youtube पर सिल्वर,गोल्ड और डायमंड Play Buttons? क्रिएटर्स की होती है मोटी कमाई

कई कंटेंट क्रिएटर यहाँ से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, इसलिए आज हर इन्फ्लुएंसर के पास कम से कम एक चैनल है। YouTube पर कमाई मुख्य रूप से सब्सक्राइबर की संख्या और वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों को देखने वालों की संख्या पर निर्भर करती है।

Sep 24, 2024 - 11:39
 45
क्या आप जानते हैं? कैसे मिलता है Youtube पर सिल्वर,गोल्ड और डायमंड Play Buttons? क्रिएटर्स की होती है मोटी कमाई

YouTube एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहाँ लाखों लोग खूब पैसा कमा रहे हैं। कई कंटेंट क्रिएटर यहाँ से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, इसलिए आज हर इन्फ्लुएंसर के पास कम से कम एक चैनल है। YouTube पर कमाई मुख्य रूप से सब्सक्राइबर की संख्या और वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों को देखने वालों की संख्या पर निर्भर करती है।

YouTube अपने यूजर्स को उनके चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या के आधार पर पांच प्रकार के रिवार्ड प्ले बटन्स प्रदान करता है:

  • सिल्वर प्ले बटन
  • गोल्डन प्ले बटन
  • डायमंड प्ले बटन
  • रूबी प्ले बटन
  • रेड प्ले बटन

ये प्ले बटन न केवल सम्मान का प्रतीक हैं, बल्कि YouTube से कमाई के अवसर भी प्रदान करते हैं।

YouTube प्ले बटन कब दिए जाते हैं?

YouTube ने 2010 से ये प्ले बटन वितरित करना शुरू किया। पहले केवल सिल्वर और गोल्डन बटन दिए जाते थे, लेकिन अब बढ़ते उपयोगकर्ताओं के कारण ये पाँच बटन दिए जाते हैं। आइए जानते हैं ये बटन कब दिए जाते हैं:

  • सिल्वर प्ले बटन: यह बटन तब दिया जाता है जब किसी चैनल के 1 लाख सब्सक्राइबर होते हैं।
  • गोल्डन प्ले बटन: यह तब दिया जाता है जब चैनल के 10 लाख सब्सक्राइबर होते हैं।
  • डायमंड प्ले बटन: यह तब दिया जाता है जब सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ (10 मिलियन) हो।
  • रूबी प्ले बटन: यह बटन 5 करोड़ सब्सक्राइबर होने पर दिया जाता है।
  • रेड प्ले बटन: यह सबसे बड़ा बटन है, जो 10 करोड़ (100 मिलियन) सब्सक्राइबर होने पर दिया जाता है।

रिवॉर्ड प्ले बटन कैसे पाएं?

YouTube अपने आप बटन नहीं भेजता है, अगर आपके चैनल पर सब्सक्राइबर की ज़रूरी संख्या पूरी हो जाती है, तो आपको इन बटन के लिए अप्लाई करना होगा, उदाहरण के लिए, अगर आपके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर हैं, तो आप सिल्वर प्ले बटन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, अप्लाई करने के लिए आपके चैनल पर एक ऑप्शन दिखाई देगा, जहाँ आपको ज़रूरी डिटेल्स भरनी होंगी और YouTube की सभी शर्तों के हिसाब से अप्लाई करना होगा।

YouTube से कमाई कैसे होती है?

YouTube पर कमाई मुख्य रूप से वीडियो के दौरान दिखने वाले विज्ञापनों से होती है, जब विज्ञापन एक हज़ार दर्शकों तक पहुँच जाता है, तो YouTube इसके लिए क्रिएटर्स को 100-200 रुपये तक देता है, जिनके पास सिल्वर प्ले बटन है, वे हर महीने करीब 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं, जबकि गोल्डन बटन धारक इससे भी ज़्यादा कमा सकते हैं।

इसके अलावा क्रिएटर्स ब्रैंड प्रमोशन, स्पॉन्सरशिप, प्रोडक्ट प्लेसमेंट और एफ़िलिएट मार्केटिंग के ज़रिए भी कमाई कर सकते हैं।

सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले चैनल

फ़िलहाल, “Mr.Beast” नाम का चैनल सब्सक्राइबर संख्या के मामले में पहले स्थान पर है, जिससे यह YouTube पर सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स में से एक बन गया है।

YouTube पर कमाई के कई अवसर हैं और सही रणनीति के साथ कोई भी क्रिएटर इस प्लेटफ़ॉर्म से अच्छी आय अर्जित कर सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow