जारी हुआ 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
राजपत्रित छुट्टियां अनिवार्य होती हैं, जबकि प्रतिबंधित छुट्टियां वैकल्पिक होती हैं। जिसका चयन संगठन द्वारा कर्मचारियों के सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रमों के अनुसार किया जाता है।
सरकार ने आगामी वर्ष 2025 में सरकारी और गैर सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक सर्कुलर के माध्यम से जानकारी साझा करते 17 राजपत्रित छुट्टियां और 34 प्रतिबंधित छुट्टियों की घोषणा की है।
बता दें कि हर साल की शुरुआत में छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों और अन्य विभागों के लिए छुट्टियों की तारीखें होती हैं।
पढ़िए अगले वर्ष 2025 में कब-कब मिलेगी छुट्टी-
राजपत्रित (Gazetted) छुट्टियाँ 2025
| तारीख | दिन | छुट्टी |
|---|---|---|
| 26 जनवरी 2025 | रविवार | गणतंत्र दिवस |
| 26 फरवरी 2025 | बुधवार | महा शिवरात्रि |
| 14 मार्च 2025 | शुक्रवार | होली |
| 31 मार्च 2025 | सोमवार | ईद-उल-फितर |
| 10 अप्रैल 2025 | गुरुवार | महावीर जयंती |
| 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 12 मई 2025 | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा |
| 7 जून 2025 | शनिवार | ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
| 6 जुलाई 2025 | रविवार | मुहर्रम |
| 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 अगस्त 2025 | शनिवार | जन्माष्टमी |
| 5 सितंबर 2025 | शुक्रवार | मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) |
| 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | महात्मा गांधी का जन्मदिन |
| 2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | दशहरा |
| 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार | दिवाली (दीपावली) |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती |
| 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार | क्रिसमस दिवस |
प्रतिबंधित (Restricted) छुट्टियां 2025
| दिनांक | दिन | छुट्टी |
|---|---|---|
| 1 जनवरी | बुधवार | नये साल का दिन |
| 6 जनवरी | सोमवार | गुरु गोबिंद सिंह की जयंती |
| 14 जनवरी | मंगलवार | मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल |
| 2 फरवरी | रविवार | बसंत पंचमी |
| 12 फरवरी | बुधवार | गुरु रविदास का जन्मदिन |
| 19 फरवरी | बुधवार | शिवाजी जयंती |
| 23 फरवरी | रविवार | स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन |
| 13 मार्च | गुरुवार | होलिका दहन |
| 14 मार्च | शुक्रवार | डोल यात्रा |
| 16 अप्रैल | रविवार | रामनवमी |
| 15 अगस्त | शुक्रवार | जन्माष्टमी (स्मार्त) |
| 27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी |
| 5 सितंबर | शुक्रवार | ओणम या तिरुओणम |
| 29 सितंबर | सोमवार | दशहरा (सप्तमी) |
| 30 सितंबर | मंगलवार | दशहरा (महाष्टमी) |
| 1 अक्टूबर | बुधवार | दशहरा (महानवमी) |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मिकी जयंती |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | करक चतुर्थी (करवा चौथ) |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | नरक चतुर्दशी |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | गोवर्धन पूजा |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज |
| 28 अक्टूबर | मंगलवार | प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) |
| 24 नवंबर | सोमवार | गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस की पूर्व संध्या |
गौरतलब हो कि राजपत्रित और प्रतिबंधित छुट्टियों में अंतर होता है बता दें कि राजपत्रित छुट्टियां अनिवार्य होती हैं, जबकि प्रतिबंधित छुट्टियां वैकल्पिक होती हैं। जिसका चयन संगठन द्वारा कर्मचारियों के सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रमों के अनुसार किया जाता है।
What's Your Reaction?