Bihar : दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी विकास महतो हत्या के आरोप में गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा से देश को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना के अंतर्गत पटवा पोखर का है। एक 6 वर्षीय छोटी बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है।

Feb 8, 2026 - 15:56
Feb 8, 2026 - 16:22
 19
Bihar : दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म,  पड़ोसी विकास महतो हत्या के आरोप में गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा से देश को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना के अंतर्गत पटवा पोखर का है। एक 6 वर्षीय छोटी बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस हत्याकांड का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक शख्स विकास महतो पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

दरभंगा में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची, तो परिजन खोजने निकल पड़े। हालांकि कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने आवारा कुत्तों के भोकने की आवाज सुनी। इस दौरान परिजनों को शक हुआ, तो तालाब किनारे गए और बच्ची के शव को देखा। 

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और विश्वविद्यालय थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दरभंगा SSP जगरनाथ रेड्डी ने पुलिस और साइबर सेल को जांच करने के आदेश दिए। शुरूआती जांच में सामने आया कि बच्ची तालाब किनारे खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर फरार हो गया। 

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने वहां खेल रहे अन्य बच्चों से पूछताछ करना शुरू किया। साथ ही, CCTV फुटेज को खंगालना शुरू तो, बच्चों ने विकास महतो की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विकास महतो बच्ची के पड़ोस में ही रहता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।