BSF में कॉन्स्टेबल के 15654 पदों पर निकली भर्ती, जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस 

SSC ने BSF यानी सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Oct 12, 2024 - 13:23
 61
BSF में कॉन्स्टेबल के 15654 पदों पर निकली भर्ती, जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस 
Advertisement
Advertisement

SSC ने BSF यानी सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए मेल और फीमेल दोनों कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। चलिए आपको इस वैकेंसी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

10वीं पास होना अनिवार्य

BSF की इस भर्ती में नंबर ऑफ पोस्ट की बात की जाए तो इसमें कॉन्स्टेबल के कुल 15654 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुषों के लिए 13306 और महिलाओं के लिए 2348 पद रखे गए हैं। इसके लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में 10वीं पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल है। वहीं उम्र सीमा में एससी, एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी। इसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। इसके बाद PST यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और PET यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। इसके बाद मेडिकल एग्जाम होगा और आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। एग्जाम में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 160 अंकों के होंगे। पेपर को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग 1/4 रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow