हरियाणा से रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी में बीजेपी, खेल सकती है बड़ा दांव 

बीजेपी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट से उन्हें उतारा जा सकता है।

Aug 1, 2024 - 12:42
 27
हरियाणा से रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी में बीजेपी, खेल सकती है बड़ा दांव 
हरियाणा से रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी में बीजेपी, खेल सकती है बड़ा दांव 

बीजेपी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट से उन्हें उतारा जा सकता है। ऐसा करके बीजेपी सिख वोटर्स को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है। 

इसी साल होने हैं हरियाणा में विधानसभा चुनाव 

दरअसल अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा पंजाब में भी चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं।रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद राज्यसभा भेजना भाजपा के लिए गेंमचेंजर साबित हो सकता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें लुधियाना सीट से मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया। वहीं अब बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजकर आगामी चुनाव में अपने वोट बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow