Tuesday, March 10, 2026
Home Current News लुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, शाम 6 बजे तक 194...

लुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, शाम 6 बजे तक 194 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Advertisement

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा.194 मतदान केंद्रों पर लोग वोट डालेंगे. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है. मतदान केंद्रों पर CCTV के जरिए निगरानी रखी जाएगी. शाम 7 बजे तक मतदान होगा.

इस सीट के लिए अलग-अलग दल के कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है. 23 जून को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे. सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दम लगाया है. बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के जनवरी में निधन होने के बाद खाली हो गई थी. उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु पर दांव लगाया है. इसी तरह बीजेपी ने जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है. उधर शिरोमणि अकाली दल ने उपचुनाव के लिए परोपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है.