राहुल गांधी पर अनिल विज की चुटकी- ‘‘बहुत शोर था, कि आएंगे तूफान लेकर, वो आए भी और चले भी गए तथा एक पत्ता भी नहीं हिला’’

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के नेता नेता राहुल गांधी के हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर आने के संबंध में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘‘बहुत शोर था, कि राहुल गांधी आएंगे तूफान लेकर, वो आए भी और चले भी गए तथा एक पत्ता भी नहीं हिला’’।

Oct 1, 2024 - 15:04
 32
राहुल गांधी पर अनिल विज की चुटकी- ‘‘बहुत शोर था, कि आएंगे तूफान लेकर, वो आए भी और चले भी गए तथा एक पत्ता भी नहीं हिला’’
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के नेता नेता राहुल गांधी के हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर आने के संबंध में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘‘बहुत शोर था, कि राहुल गांधी आएंगे तूफान लेकर, वो आए भी और चले भी गए तथा एक पत्ता भी नहीं हिला’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी हरियाणा में यात्रा करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

चुनाव आयोग द्वारा बाबा राम रहीम को दी गई पैरोल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पैरोल के नियम है और नियमों के मुताबिक ही पैरोल दी होगी। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में विपक्ष सवाल उठा रहा है तो विपक्ष नियमों को तबदील करवा दें’’। चुनाव में भाजपा के पक्ष में लोगों के जोश के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘आज से पहले कभी भी लोगों में इतना उत्साह देखने को नहीं मिला, जोकि बहुत ही अच्छा है’’।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow