पंजाब में पंचायती राज बिल मिली राज्यपाल से मंजूरी, मानसून सेशन में पास हुआ था प्रस्ताव

पंजाब पंचायती राज बिल-2024 को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि विधानसभा के मानसून सेशन में इसे पास किया गया था।

Sep 17, 2024 - 10:29
 20
पंजाब में पंचायती राज बिल मिली राज्यपाल से मंजूरी, मानसून सेशन में पास हुआ था प्रस्ताव

पंजाब पंचायती राज बिल-2024 को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि विधानसभा के मानसून सेशन में इसे पास किया गया था। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी प्रथा बहाल हो गई है। अब पार्टी निशान पर पंच सरपंच चुनाव नहीं होंगे। 

वहीं, 'पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994' की धारा 12 (4) में संशोधन के साथ, अब सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को एक इकाई मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा, जबकि पहले जिले को एक इकाई माना जाता था। आरक्षण पैटर्न में बदलाव के साथ ही नए सिरे से आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow