घाट-घाट का पानी पीकर अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उनको पार्टी में शामिल करवाया।

Oct 3, 2024 - 15:00
Oct 3, 2024 - 16:42
 34
घाट-घाट का पानी पीकर अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी
Advertisement
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में हुड्डा ने उनको पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था। लेकिन अब उन्होंने भाजपा को भी अलविदा कह दिया है।

बता दें कि करीब 8 महीने पहले तंवर ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अशोक तंवर ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP जॉइन की थी। वहीं, चर्चा इस बात की भी हो रही है कि अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने से एक घंटा पहले भाजपा प्रत्याशी के प्रचार का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow