संजौली मस्जिद विवाद पर बोले मंत्री विक्रमादित्य, कहा - मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी इसे सील करने के लिए हैं तैयार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संजौली मस्जिद विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। वहीं, इसे लेकर आज व्यापारियों ने बाजार बंद भी किया है।

Sep 12, 2024 - 16:40
 9
संजौली मस्जिद विवाद पर बोले मंत्री विक्रमादित्य, कहा - मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी इसे सील करने के लिए हैं तैयार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संजौली मस्जिद विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। वहीं, इसे लेकर आज व्यापारियों ने बाजार बंद भी किया है। इसे लेकर अब हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान भी सामने आया है। 

जो फैसला आएगा उसका करेंगे सम्मान 

विक्रमादित्य ने कहा कि संजौली में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया जिसमें कुछ पुलिस बल और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। हमने पहले भी कहा था कि हमारी संवेदनाएं उनके साथ है। सरकार हमेशा कानून के तहत काम करती है और कर भी रही है। मस्जिद कमिटी के पदाधिकारियों के साथ 18-19 लोगों ने आज नगर आयुक्त से मुलाकात करके कहा है कि वे लोग सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए इसे(विवादित इमारत) सील करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि जो भी फैसला आएगा, उसका भी वे सम्मान करेंगे।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow