CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

पंजाब पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी घोषणा की है। पंजाब पुलिस में जल्द ही 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।

Aug 7, 2024 - 12:45
 114
CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती
CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

पंजाब पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी घोषणा की है। पंजाब पुलिस में जल्द ही 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। बीते मंगलवार को सीएम मान ने लुधियाना के फिल्लौर में पुलिस विभाग में भर्ती हुए 443 नये उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए। इसी मौके पर सीएम मान ने 10 हजार पुलिस के पदों पर भर्ती का ऐलान किया। 

नोटिफिकेशन हो चुका है जारी 

सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पुलिस की कमी को दूर करने के लिए हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप-निरीक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब सीमा पार से दवाओं, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर लगभग 3,000 एआई-सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। इसी के साथ सीएम मान ने नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी, जिसके लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow