हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपेंद्र सिंह असंध बने प्रधान 

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया।

Aug 28, 2024 - 16:01
 24
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपेंद्र सिंह असंध बने प्रधान 

विनोद खूंगर, कुरुक्षेत्र : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन आज जिला सचिवालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभी सदस्य शामिल हुए।

नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया, जबकि सुदर्शन सिंह सहगल को सीनियर मीत प्रधान और बीबी रविंदर कौर अजराना को जूनियर मीत प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। सुखविंद्र सिंह मंडेबर महासचिव और गुलाब सिंह मूनक संयुक्त सचिव के पद पर चयनित हुए हैं।

इसके अलावा, तरविंदरपाल सिंह, जंगसीर सिंह मांगेयाना, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुप्रसाद सिंह फ़रीदाबाद, बीबी परमिंदर कौर, और परमजीत सिंह मक्कड़ को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow