दर्दनाक हादसा : रोडवेज बस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत !

सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाइव पर मंडोली गांव के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

Jul 29, 2024 - 16:46
 41
दर्दनाक हादसा : रोडवेज बस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत !

सुरेंद्र मेहता, यमुनानगर :  सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाइव पर मंडोली गांव के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यूपी के जिला सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी 21 वर्षीय शाहरुख और 20 वर्षीय सावेज के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यूपी रोडवेज की लाल रंग की बस ने बाइक को टक्कर मार थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

 फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में काम करते थे। आज सुबह दोनों बाइक पर घर से यमुनानगर आ रहे थे। जैसे ही वह मंडोली के नजदीक पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रही बस ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उनकी मौत के बाद घर में अकेली उनकी मां ही बची है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow