Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकिसानों को लेकर अनिल विज ने कही बड़ी बात, प्रियंका गांधी पर...

किसानों को लेकर अनिल विज ने कही बड़ी बात, प्रियंका गांधी पर भी बिफरे

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : शंभू बॉर्डर पर पंजाब की सीमा में किसान बीती 13 फरवरी से धरना दे रहे हैं। इस बीच बीते दिनों में 6 और 8 दिसंबर को दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं। आज एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों और सुप्रीम कोर्ट की बातचीत चल रही है, किसानों को सुप्रीम कोर्ट की बात मान लेनी चाहिए।

वहीं, अनिल विज ने प्रियंका गांधी के एक बयान पर तलख़ टिप्पणी करते हुए कहा कि जो कांग्रेसी संविधान की लाल किताब लिए घूम रहे हैं वो आपातकाल में तत्काल प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने संविधान क़ो छलनी किया था इस किताब पर उस खून का रंग है संविधान कि आत्मा के साथ छेड़छाड़ कि गई थी बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया उसमे धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं था बाबा साहब भी ये शब्द लिख सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं लिखा लेकिन उस वक्त की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के मूल भाव को बदल दिया और संविधान जख्मी हुआ है उसे पर संविधान का खून लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments