Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअयोध्या में 8वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे...

अयोध्या में 8वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट 

दिवाली के त्योहार को भव्य बनाने के लिए भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में आठवें दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए 30 हजार स्वयंसेवक 72 घंटे में राम की पैड़ी और भजन संध्या स्थल के घाटों पर 28 लाख दीपक सजाएंगे। इस दीपोत्सव में 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

Ayodhya Deepostsav 2023 24 lakh diya will be lit

दीपोत्सव की तैयारी के लिए कोरिया पार्क में दीपों को डंप किया जा रहा है जिसके लिए अब तक करीब 20 लाख दीप स्थल पर पहुंच चुके हैं। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 28 अक्टूबर की सुबह राम की पैड़ी पहुंच जाएंगे और घाटों पर रामायणकालीन चित्र उकेरकर दीप बिछाना शुरू करेंगे।

Deepotsav 2023 In Ayodhya 24 Lakh Diyas At 51 Ghats Ayodhya Aims To Set  World Record- Ayodhya Deepotsav 2023 : दुल्‍हन सी सजी अयोध्‍या दीपोत्सव में  51 घाटों पर 24 लाख दीये

बता दें कि दीप सजाने का यह कार्य 29 अक्टूबर तक चलेगा 30 अक्टूबर को मुख्य समारोह के दिन सुबह से दीपों में तेल डाला जाएगा और शाम को इसे जलाया जाएगा। इस कार्य के लिए स्वयंसेवकों को रोज आठ- आठ घंटे का कार्य करना होगा साथ ही अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों को घाट तक पहुंचाने, चाय-नाश्ता और भोजन का प्रबंध विवि प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments