Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पंचायत चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 44 फीसदी हुई वोटिंग

पंजाब पंचायत चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 44 फीसदी हुई वोटिंग

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज (मंगलवार) सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 2 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं। बैलेट पेपर पर नोटा का विकल्प भी है। पंचायत चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पुलिस की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम हैं।

शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी। इसके बाद आज ही नतीजे जारी किए जाएंगे। पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट पंजाब में चल रहे पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव रोकना गंभीर मामला है। बरनाला में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह (53 साल) के रूप में हुई है। जगराओं के कोठा अठचक गांव में वोटिंग शुरू होते ही विवाद हो गया। लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रोक दी गई है। इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला में चुनाव रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए फाजिल्का से जालंधर आए एक शिक्षक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मानसा के गांव मानसा खुर्द में मतदान रोक दिया गया है। मतपत्र गलत छपा था। मामला सामने आते ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।

तरनतारन जिले के गांव सोहल सैन में मतदान केंद्र के बाहर गोली चली। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच विवाद हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments