Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से हुआ फ्री, इनकी वजह...

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से हुआ फ्री, इनकी वजह से मुफ्त हुआ टोल

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है। आज से लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए फ्री हो गया है। नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने की।

मीटिंग के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है, लेकिन आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कंपनी की तरफ से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से टोल नहीं वसूला जाएगा।

प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके प्रोविडेंट फंड में कोई कटौती की जा रही है। इस बैठक के दौरान लाडोवाल टोल चेयरमैन बचितर सिंह, पंकज कुमार, भगवंत सिंह, कुलजीत सिंह, सिमरनप्रीत कौर, रणवीर सिंह, संगीता रानी, ​​विक्रम कुमार, मनमीत सिंह और अन्य टोल प्लाजा यूनियन कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments