हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी आज हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे साथ ही राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।
मोहन यादव बेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करनाल के जुंडला और भिवानी के तोशाम में चुनावी रैली करेंगे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी आज से हरियाणा में चुनावी बिगुल फूकेंगी। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी दोनों गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जिसके लिए बसपा सुप्रीमो खुद ही गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने मैदान में उतरेंगी।

