Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर आई सामने, प्रदेश...

पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर आई सामने, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया अफवाह 

पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है इसी बीच पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन नें इस खबर को निराधार और झूठा करार देते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की खबर महज एक अफवाह है और यह विपक्षी दलों द्वारा फैलाया जा रहा कोरा झूठा प्रचार है।

अनिल सरीन ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सुनील जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पार्टी द्वारा चुनावों को लेकर रखी मीटिंग में भी वह नहीं पहुंचे थे। पता चला है कि जाखड़ रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। बता दें कि एक साल पहले ही जाखड़ को भाजपा द्वारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments