Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबिहार पुलिस सिपाही परीक्षा फर्जीवाड़ा करने के आरोप में छह गिरफ्तार

बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा फर्जीवाड़ा करने के आरोप में छह गिरफ्तार

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने के आरोप में रविवार को छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, “रविवार को परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त 13 अभ्यर्थी पाए गए जिनमें से छह को गिरफ्तार किया गया जबकि सात अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा, भोजपुर, पूर्णिया, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय के एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार की विभिन्न पुलिस इकाईयों में कांस्टेबल के पद के लिए विभिन्न चरणों में भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।

बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर चयन के लिए 7 अगस्त से शुरू हुई यह परीक्षा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

कुल 17.87 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना जतायी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments