HomeBreaking Newsदिल्ली की हवा ने ली राहत की सांस! 300 से लुढ़ककर 222...

दिल्ली की हवा ने ली राहत की सांस! 300 से लुढ़ककर 222 पर पहुंचा AQI

देश की राजधानी दिल्ली(Delhi) में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर लोगों के लिए यह थोड़ी राहत की खबर है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब 300 के नीचे पहुंचकर 222 दर्ज किया गया है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में लोगों को फिलहाल पूरी तरह प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।

आनंद विहार में AQI 222, अशोक विहार में 235 और बवाना में 290 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चांदनी चौक में प्रदूषण का स्तर अब भी काफी अधिक है जहां AQI 326 रहा। इसके अलावा IGI एयरपोर्ट पर 242 और JNU के आसपास 315 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों के दौरान राजधानी का AQI 400 के पार पहुंच गया था जिससे लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।

लगातार दूसरे दिन 300 से नीचे रहा प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में सोमवार को भी AQI 300 से नीचे दर्ज किया गया था। यानी लगातार दूसरे दिन प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी देखने को मिली है। पिछले पांच दिनों से राजधानी की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई थी। प्रदूषण के कारण खासकर सांस और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। हालिया सुधार को लोगों के लिए राहत भरा संकेत माना जा रहा है।

ठंडी हवाओं के बीच गिरेगा दिल्ली का तापमान

प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं और हल्के कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पारा और नीचे जा सकता है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी ₹1,245 उछली, जानें 22 कैरेट गोल्ड का भाव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments