HomeBreaking Newsप्यार का प्रपोजल ठुकराने पर जल्लाद बना शख्स! 10वीं की छात्रा पर...

प्यार का प्रपोजल ठुकराने पर जल्लाद बना शख्स! 10वीं की छात्रा पर क्लासरूम में आरी से ताबड़तोड़ किए कई वार, CM बोले- ‘शॉक्ड हूं, एक्शन लें’

Attack on a student in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्कूल के अंदर 10वीं कक्षा की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना राप्टाडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में सुबह करीब 10:30 बजे हुई। उस समय क्लासरूम में शिक्षक की मौजूदगी में पढ़ाई चल रही थी। आरोप है कि आरोपी पेड़ काटने वाली आरी लेकर कक्षा में घुसा और छात्रा पर हमला कर दिया।

चेहरे, सिर और पीठ पर किए वार

आरोपी ने क्लास में मौजूद अन्य छात्रों के सामने छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। हमले को रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश में एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी स्कूल से फरार हो गया, जबकि घायल छात्रा क्लासरूम में खून से लथपथ पड़ी रही। शिक्षकों और छात्रों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में कराया गया इलाज

घायल दोनों छात्राओं को तत्काल अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इनमें से एक छात्रा की सर्जरी भी की गई। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है आरोपी

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ डुम्मू के तौर पर हुई है। वह श्री सत्य साईं जिले के धर्मावरम मंडल के नागल्लूर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। हमले के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

अफेयर और शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा के सामने अफेयर और शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे छात्रा ने स्वीकार नहीं किया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय से छात्रा को परेशान भी कर रहा था। छात्रा ने उसे अपने से दूर रहने की चेतावनी दी थी और उसके गलत बर्ताव की जानकारी माता-पिता को देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा और कथित तौर पर इसी वजह से स्कूल में हमला किया।

सीएम ने कहा- ‘शॉक्ड हूं, कड़ी कार्रवाई हो’

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने एक्स हैंडल पर लिखा, “राप्टाडु जिला परिषद हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा पर हुए इस बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बहुत गुस्से में हूं। जो लोग स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।” उन्होंने कहा कि वह छात्रा के ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं और मेडिकल टीम को उसे सर्वोत्तम इलाज देने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस को आरोपी को जल्द पकड़ने और कड़ी कानूनी सजा दिलाने के निर्देश भी दिए।

शिक्षा मंत्री ने भी जताया दुख

शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर लिखा, “अनंतपुर जिले के राप्थाडु में एक स्कूल के अंदर 10वीं कक्षा की छात्रा पर हुए बर्बर हमले से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। सीखने और सुरक्षा की जगह पर एक छोटी बच्ची के खिलाफ ऐसा अमानवीय कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है।”

Read More:

CM योगी का बड़ा दावा, UP में 1 करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटर्स के नाम गायब!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments