पंजाब के कपूरथला में नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन(Kapurthala police) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लातियानवाल और तोटी गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खेल के जरिए नशे से दूर रखने की कोशिश
पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गांवों के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है, जहां नशे की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खाली समय का सही इस्तेमाल करने का अवसर दिया गया।
🏆 Play Sports, Stay Away from Drugs! 💪🚫💊
Kapurthala Police actively engaging with youngsters to promote sports, encourage a healthy lifestyle, and inspire them to choose the path of fitness over drugs. 🏏⚽🏃♂️ https://t.co/8V3IbGO6b1
— Kapurthala Police (@PP_kapurthala) October 29, 2026

