HomeBreaking NewsUP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, आज लखनऊ में जुटेंगे 33...

UP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, आज लखनऊ में जुटेंगे 33 जिलों के DM, EVM-VVPAT पर होगी चर्चा

Election Commission Meeting in Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अब प्रशासनिक स्तर पर तेज होने लगी हैं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने आज सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है। बैठक में ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

कहां होगी बैठक?

यह बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। इसमें संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (Dy DEO), एफएलसी (FLC) और सुपरवाइजर भी शामिल होंगे। चुनाव आयोग के अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेंगे और जरुरी दिशा-निर्देश देंगे।

मशीनों पर रहेगा फोकस

विधानसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट की अहम भूमिका को देखते हुए मतदान से पहले मशीनों की जांच, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लखनऊ में होने वाली बैठक को इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के चरण के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को चुनावी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

इन जिलों के DM होंगे शामिल

बैठक में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिलाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी और रायबरेली के डीएम भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

इन जिलों से भी अधिकारी पहुंचेंगे

सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया और इटावा के जिलाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया है। वहीं फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और बिजनौर के डीएम भी इसमें शामिल होंगे।

बुंदेलखंड के जिले शामिल

बुंदेलखंड क्षेत्र से चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन और ललितपुर के जिलाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान इन जिलों में ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

आगे की कार्ययोजना पर बातचीत

चुनाव आयोग की बैठक में जिलों की वर्तमान तैयारियों का जायजा लेने के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा जाएगा। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर आज की बैठक प्रशासनिक तैयारियों की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Read More:

देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम, पंडालों में पहुंची भगवान गणेश की प्रतिमाएं, ढोल-ताशे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए लोग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments